अम्बाला: थाना पंजोखरा क्षेत्र के एक गांव में बीती रात 2 बजे गांव के ही एक युवक ने सो रही महिला के साथ की छेड़छाड़, केस दर्ज
Ambala, Ambala | Apr 29, 2024 थाना पंजोखरा क्षेत्र के एक गांव की महिला ने पुलिस को शिकायत देते हुए छेड़छाड़ का मामला दर्ज करवाया है। शिकायत में महिला ने बताया है की घटना रविवार सोमवार की रात करीब 2 बजे की है।जब गांव का एक लड़का मनप्रीत उर्फ मिंटू उसके कमरे में घुस आया और लाइट बंद करके उसके साथ छेड़छाड़ करने लगा। शोर मचाने पर आरोपी भाग गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।