बोध गया: म्यांमार के 120 सैन्य अधिकारियों ने भारतीय वायुसेना के विमान से पहुंचकर महाबोधि मंदिर में की पूजा-अर्चना
Bodh Gaya, Gaya | Sep 30, 2026 इंडियन एयरफोर्स के विमान से बोधगया पहुंचे म्यांमार के 120 सैन्य अधिकारियों ने बुधवार की दोपहर 2 बजे महाबोधि मंदिर में पूजा-अर्चना की। अधिकारियों ने मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान में हिस्सा लिया और भगवान बुद्ध के दर्शन किए। इसके बाद अधिकारियों के सुजाता गढ़, बर्मीज बौद्ध मठ और 80 फुट बुद्ध प्रतिमा समेत अन्य प्रमुख स्थलों का भ्रमण करने का कार्यक्रम है।