कटंगी: बारिश के बाद कटंगी में बढ़ा सर्पदंश का खतरा, 24 घंटे में दो लोगों को सांप ने डसा
तहसील क्षेत्र में मानसून की बारिश शुरू होते ही सर्पदंश की घटनाएं तेजी से बढ़ने लगी हैं। गुरुवार 02 जुलाई को एक ही दिन में दो अलग-अलग जगहों पर सांप काटने की घटनाएं सामने आईं। गनीमत रही कि दोनों पीड़ितों को समय पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कटंगी ले जाया गया, जहां तत्काल उपचार मिलने से उनकी जान बच गई। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।