पटना ग्रामीण: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पटना पहुंचे, रामकृपाल यादव के नामांकन में हुए शामिल
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ गुरुवार की सुबह करीब 11 बजे बिहार विधानसभा चुनाव के प्रचार के लिए पटना पहुंचे। पटना एयरपोर्ट पर हाथ हिला कर उन्होंने मीडिया कर्मियों का अभिवादन भी किया। उन्होंने पटना के दानापुर में एक जनसभा को संबोधित किया और भाजपा प्रत्याशी रामकृपाल यादव के नामांकन में शामिल हुए।