पटना ग्रामीण: लालू प्रसाद यादव ने तेज प्रताप यादव की चचेरी साली को दिया टिकट, खेसारी लाल यादव की पत्नी भी चुनाव लड़ने को तैयार
राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने अपने बड़े बेटे तेज प्रताप यादव की चचेरी साली करिश्मा राय को परसा से टिकट दिया है। गुरुवार की सुबह करीब 8:00 बजे यह खबर सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां भी बटोर रही है। करिश्मा राय बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री दरोगा राय की पोती है और तेज प्रताप यादव की पत्नी ऐश्वर्या राय की चचेरी बहन है।