पटना ग्रामीण: पटना सिविल कोर्ट को RDX से उड़ाने की धमकी, कोर्ट परिसर में तलाशी अभियान जारी
पटना सिविल कोर्ट को एक बार फिर से RDX से उड़ाने की धमकी मिली है। गुरुवार सुबह 11:00 बजे पटना सिविल कोर्ट के रजिस्ट्रार के मेल पर यह धमकी दी गई है। घटना की सूचना पटना एसएसपी कार्तिकेय शर्मा को दी गई, जिसके बाद कोर्ट परिसर में सर्च अभियान चलाया जा रहा है।