बाह: महिलाओं पर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में पिनाहट के यूट्यूबर पर महिला आयोग ने लिया संज्ञान
पिनाहट के कॉमेडियन और यूट्यूबर बाबू गप्पी का महिलाओं को लेकर कथित आपत्तिजनक टिप्पणी वाला वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला तूल पकड़ता जा रहा है। वायरल वीडियो को लेकर राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. बबिता चौहान ने संज्ञान लिया है। वीडियो में महिलाओं को लेकर कथित अश्लील और आपत्तिजनक भाषा के प्रयोग के आरोप लगाए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर वीडियो वायर