पलामू में कंपोजिट कंट्रोल रूम (सीसीआर) का उदघाटन पुलिस अधीक्षक कार्यालय में सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे किया गया। डालटनगंज के विधायक आलोक चौरसिया, आईजी शैलेंद्र कुमार सिन्हा ने संयुक्त रूप से इसकी शुरुआत की। मौके पर डीसी समीरा एस, एसपी रीष्मा रमेशन, अपर समाहर्ता कुंदन कुमार मौजूद थे।