मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू डीसी समीरा एस का फ़र्ज़ी व्हाट्सएप अकाउंट बनाया गया, लोगों से सावधानी बरतने की अपील
असामाजिक तत्वों द्वारा पलामू उपायुक्त समीरा एस के नाम से फ़र्ज़ी व्हाट्सएप एकाउंट बनाकर पदाधिकारियों एवं आमजनों को मैसेज किया जा रहा है जिसका उद्देश्य लोगों को ठगी और धोखाधड़ी का शिकार बनाना है।डीसी ने आमजनों से इस तरह के फ़र्ज़ी व्हाट्सएप संदेशों का जवाब नहीं देने और अकाउंट को ब्लॉक करने की अपील की है। जिला जनसंपर्क पलामू कार्यालय की ओर जानकारी दी गई।