मेदिनीनगर (डालटनगंज): पलामू जिले की 3,50,993 महिलाओं को मईया सम्मान योजना के तहत मिली राशि, प्रत्येक के खाते में पहुँचे ₹5,000
पलामू जिले की 3,50,993 महिलाओं के बैंक खातों में मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की राशि सफलतापूर्वक ट्रांसफर कर दी गई है। प्रत्येक लाभुक महिला को ₹5,000 की राशि उपलब्ध कराई गई है।पलामू सामाजिक सुरक्षा विभाग के प्रभारी सहायक निदेशक नीरज कुमार ने रविवार सुबह करीब 10 बजे जानकारी दी कि अगस्त और सितंबर माह की राशि महिलाओं के खातों में भेज दी गई है।