दुर्गा पूजा के अवसर पर मेदिनीनगर शहर में विधि-व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने को लेकर रविवार शाम 5 बजे शहर थाना क्षेत्र के विभिन्न पूजा पंडालों एवं संवेदनशील इलाकों में फ्लैग मार्च निकाला गया। यह फ्लैग मार्च पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मणिभूषण प्रसाद एवं सदर अंचल अधिकारी अमरदीप बल्होत्रा के नेतृत्व में संपन्न हुआ।