मेदिनीनगर शहर में गणपति धर्मशाला के पास एक दुकानदार की सतर्कता से चोरी की वारदात टल गई। जानकारी के अनुसार, रविवार की दोपहर करीब 3 बजे एक युवक दुकान से सामान चुराने की कोशिश कर रहा था। दुकानदार ने मौके पर ही उसे पकड़ लिया। आपको बता दे कि त्योहारों और नवरात्र के अवसर पर बाजारों में उमड़ रही भीड़ के बीच इस तरह की घटनाओं के बढ़ने की आशंका बनी रहती है।