पट्टी: बसौली में जमीनी विवाद के चलते महिला के घर में घुसकर की गई मारपीट, गंभीर आरोपों की दी गई तहरीर
बसौली में शनिवार को जमीनी विवाद के चलते पड़ोसियों ने जमकर तांडव मचाया। पीड़िता ने आरोप लगाया है कि दबंगों ने घर में घुसकर उसे बेरहमी से पीटा। बाल खींचे और उसके गले से सोने की चेन छीन ली। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर जान-माल की सुरक्षा और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की गुहार लगाई है। बसौली निवासी संगीता वर्मा पत्नी हरीनाथ ने पुलिस को दी तहरीर में बताया