दरभंगा: शहर में राजद ने अनोखे अंदाज में सड़क पर धान रोपकर किया प्रदर्शन, सड़क पर कीचड़ होने से राहगीर परेशान #jansamasya
शहर के बीचोबीच दोनार रेल गुमटी पर कई वर्षो के इंतज़ार के बाद आखिरकार रोड ओवर ब्रिज का निर्माण काम सुरु किया गया लेकिन जैसे ही निर्माण काम सुरु हुआ लोगो की फिलहाल परेशानी बढ़ गयी है | सड़क पर जहा तहा जलजमाव है वही जगह जगह कीचड़ का अम्बार लगा है आने जाने को मजबूर है लेकिन लोगो की इस परेशानी को कोइ देखने सुनने वाला नहीं है |