सदर: भेलूपुर पुलिस ने रैपिडो चालक को छेड़खानी के आरोप में किया गिरफ्तार
Sadar, Varanasi | May 26, 2026 भेलूपुर थाना क्षेत्र में युवती से छेड़खानी करने के आरोप में पुलिस ने रैपिडो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार 24 मई को युवती ने थाना भेलूपुर में शिकायत देकर आरोप लगाया था कि रैपिडो चालक श्रीवस्ते पुत्र लालजी निवासी ककरहटी, थाना बलुआ, जनपद चंदौली ने उसके साथ बदसलूकी और छेड़खानी की। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया।