सैदपुर: सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वालों के खिलाफ पुलिस ने ‘ऑपरेशन शांति’ चलाया, 48 घंटों में 34 लोग गिरफ्तार
सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने और शांति व्यवस्था भंग करने वालों के खिलाफ पुलिस ने लगातार तीसरे दिन भी ‘ऑपरेशन शांति’ अभियान चलाया। इस दौरान पुलिस ने कुल 34 लोगों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस ने शराब के ठेकों और उसके आसपास के क्षेत्रों में विशेष चेकिंग अभियान चलाकर इस अभियान को अंजाम दिया।