गोपालगंज: भीतभेरवा गाँव मे 20 फिट ऊपर पेड़ से गिरने से एक युवक की हुई मौत, शव पोस्टमार्टम हेतु पहुँचा सदर अस्पताल
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के भीतभेरवा गाँव मे 20 फिट ऊपर पेड़ से गिरने से एक युवक की मौत हो गई। वहीं इस बात की सूचना जब पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची और मृतक युवक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल लाई और पुलिस पोस्टमार्टम की प्रक्रिया में जुटी हुई है।