गोपालगंज: बंजारी मोड़ के पास बस का चक्का ब्लास्ट होने से बस में सवार दो लोग गंभीर रूप से हुए घायल, सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के नगर थाना क्षेत्र के बंजारी मोड़ के पास बस का चक्का ब्लास्ट होने से बस में सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है बंजारी मोड़ के पास तेज गति से चल रही बस का अचानक चक्का ब्लास्ट हो गया।