गोपालगंज: भठवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार अधेड़ हुआ घायल, इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थाना क्षेत्र के भठवा मोड़ के पास अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार एक अधेड़ गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल अधेड़ को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना को लेकर बताया जाता है कि अधेड़ बाइक पर सवार होकर गोपालगंज शहर आ रहा था। तभी इसी दौरान यह हादसा हुआ है।