गोपालगंज: काली स्थान रोड पर ज़मीन का दाखिल खारिज कराने गए युवक की कर्मचारी ने की जमकर पिटाई, सदर अस्पताल में भर्ती
शहर के काली स्थान रोड स्थित कर्मचारी के निजी कार्यालय पर एक युवा जमीन की दाखिल खारिज करने के लिए गया था। इस दौरान कर्मचारियों ने युवक के साथ मारपीट कर जख्मी कर दिया। मारपीट की घटना के बाद जख्मी युवक को पुलिस इलाज के लिए सदर अस्पताल में लेकर पहुंची है। वहीं जख्मी युवक ने कर्मचारी पर पैसे मांगने का आरोप लगाया।