पूरनपुर: गांव धर्मापुर रेलवे स्टेशन के पास स्थित धार्मिक स्थल के यज्ञशाला एवं यात्री शेड पर रेलवे ने चलाया बुलडोज़र
पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव धर्मापुर में दुधिया खुर्द रेलवे स्टेशन के पास में श्री सतभईया बाबा बाला जी महाराज का मंदिर स्थित है। शनिवार समय लगभग एक बजे रेल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और बुलडोज़र की मदद से मंदिर का यज्ञशाला एवं पूर्व राज्यमंत्री डॉ विनोद तिवारी के द्वारा बनवाया गया यात्री शेड व हैडपंप भी तोड़ दिए। स्थानीय लोगों ने किया विरोध प्रदर्शन ।