उधवा: उधवा प्रखंड क्षेत्र के 11 परीक्षा केंद्रों पर 2 मार्च को होगी आठवीं बोर्ड की परीक्षा, तैयारी पूरी
झारखंड अधिविद्य परिषद रांची द्वारा आयोजित आठवीं बोर्ड की परीक्षा आगामी 2 मार्च सोमवार को आयोजित की जाएगी। शनिवार की दोपहर करीब 3 बजे शिक्षा विभाग के बीपीओ अटल बिहारी भगत ने बताया कि आठवीं बोर्ड की परीक्षा को लेकर प्रखंड क्षेत्र में कुल 11 परीक्षा केन्द्र बनाए गए हैं। साथ ही बताया कि 34 विद्यालयों के कुल 4894 परीक्षार्थी परीक्षा में भाग लेंगे।