बहराइच: गिरंट कस्बे घर के बाहर तख्त पर बैठे चार लोगों को अनियंत्रित कार ने मारी टक्कर, दो की मौत, दो गंभीर
श्रावस्ती जिले के गिरंट कस्बे में बुधवार देर रात घर के बाहर बैठे चार लोगों को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी। घटना में घायल चारों लोगों को बहराइच के अस्पताल ले जाया गया। जहां चिकित्सकों ने दो को मृत घोषित कर दिया जबकि दो की हालत गंभीर होने के कारण उसे मेडिकल कालेज लखनऊ रेफर किया गया है। गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुटी हुई है