बहराइच: गिरधरपुर इलाके में नहर में नहाते समय चार बच्चों की मौत के मामले में डीएम ने दी जानकारी
जिले के नानपारा कोतवाली के गिरधरपुर गांव में स्थित नहर में गांव के हम उम्र के किशोरियां और बालक स्नान कर रहे थे।नहर में नहाते समय सभी डूब गए। इनमें 3 बालिकाओं समेत 4 बच्चों की पानी में डूब कर मौत हो गई। हादसे की जानकारी होते ही एसडीएम और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे हैं। जिलाधिकारी मोनिका रानी ने कहा कि नहर में नहाने गये बच्चों की मृत्यु होना काफी दुखद है