बहराइच: बहराइच जनपद मे लोकसभा चुनाव के मद्देनज़र आबकारी दुकानों की बन्दी के लिए आदेश जारी
जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी बहराइच मोनिका रानी ने थोक एवं फुटकर बिक्री की समस्त आबकारी अनुज्ञापन (देशी शराब, विदेशी मदिरा, बीयर, भांग, की दुकानों की 13 मई, 20मई व 4 जून को बन्दी के सम्बन्ध में आदेश जारी किये हैं। जारी आदेश के अनुसार बन्दी के दिवसों के लिए किसी भी अनुज्ञापी को कोई प्रतिफल अथवा प्रतिपूर्ति देय नहीं होगा।