बहराइच: कोडरिताल में झुलसी महिला की इलाज के दौरान हुई मौत,पुलिस जांच में जुटी
जिले के विशेश्वरगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत कोडरिताल में महिला झुलस गई थी। इस दौरान उसकी बेटी भी झुलस गई थी। दोनों को उपचार के लिए बहराइच अस्पताल लेकर आए। जहां इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। वही बेटी का इलाज अस्पताल में चल रहा है। परिजन ने बताया कि अज्ञात करण से आग लगने से झुलसी थी।