बहराइच: रुपईडीहा- नानपारा बाईपास पर दो बाइकों की हुई टक्कर, हादसे में दो की हुई मौत,एक घायल
जिले के नानपारा थाना क्षेत्र अंतर्गत रुपईडीहा- नानपारा बाईपास पर दो बाइकों की आमने-सामने भिंडत हो गई। जिससे बाइकों पर सवार दो युवकों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाते हुए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। शव का पोस्टमार्टम गुरुवार को कराया जा रहा है। पुलिस जांच में जुट गई है।