कांकेर: जिले के 6 प्रकरणों में कलेक्टर ने आर्थिक सहायता राशि की दी स्वीकृति
Kanker, Kanker | Oct 11, 2024 जिला जन संपर्क विभाग कांकेर ने शुक्रवार की शाम 6 बजे जानकारी देते हुए बताया कि कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र खण्ड 6-4 के तहत् प्रदत्त अधिकारों का प्रयोग करते हुए सर्प काटने, नदी, तालाब तथा बांध में डूबने से मौत होने के 06 प्रकरणों के लिए 24 लाख रुपए की सहायता राशि स्वीकृत किए हैं।