कांकेर: नमक को रंगकर खाद के रूप में बेचने वाले फरार आरोपियों को कांकेर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Kanker, Kanker | Oct 11, 2024 दिनांक 2/7/2024 को कृषि विभाग के द्वारा पखांजूर में खाद से भरे ट्रक को नकली खाद होने के शक से पकड़ा गया था।जिसका परीक्षण करने के बाद से खाद नकली पाया गया, जिसमे कुछ आरोपी फरार चल रहे थे।जिन्हे कांकेर पुलिस द्वारा उनके निवास स्थान नावा सिटी डीडवाना राजस्थान से गिरफ्तार कर लाया गया जिन्हे आज न्यायालय पेश किया गया।