कांकेर: शहर कांकेर के दुधावा तालाब में किया गया ज्योति कलश का विसर्जन
Kanker, Kanker | Oct 11, 2024 कांकेर शहर में नवरात्री पर्व के चलते पूरा शहर नौ दिनों तक भक्तिमय में डूबा रहा।शहर स्थित माँ कंकालिन मंदिर,शीतला मंदिर में नवरात्रि पर ज्योति कलश की स्थापना की गई थी। जिसका विसर्जन धूमधाम से शुक्रवार को शाम 4 बजे दुधावा तालाब में किया गया। इस दौरान देवी-देवताओं के अलावा भक्तगणों ने बाजे-गाजे के साथ नाचते हुए कलश व जंवारा का विसर्जन करने दुधावा तालाब पहुंचे.