कन्नौज: पाल चौराहा स्थित त्रिमूर्ति हॉस्पिटल में चोरी की घटना से मचा हड़कंप, पुलिस को दी गई सूचना
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के पाल चौराहा स्थित त्रिमूर्ति हॉस्पिटल में चोरी की घटना सामने आई है। सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने घटना को अंजाम दिया हैं। मंगलवार सुबह चोरी की घटना की जानकारी सामने आई। चोर अपने साथ अस्पताल में रखी मशीनें और अन्य सामान भी चोरी कर ले गए हैं।