कन्नौज: चुराहिया गांव निवासी युवक से तमंचा लगाकर छीनी गई एफआईआर कॉपी, कार्यवाही की मांग
कन्नौज कोतवाली क्षेत्र के चुराहिया गांव निवासी युवक ने एसपी दफ्तर में कार्यवाही की मांग की है। युवक ने दर्ज मुकदमे में समझौते का दबाव बनाने और धमकाने वाले आरोपियों के खिलाफ पुलिस अधीक्षक कार्यालय में गुहार लगाई है। राहुल ने बहन की फोटो वायरल करने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी जिसपर यह विवाद सामन आया। युवक मंगलवार को एसपी कार्यालय पहुंचा था।