कन्नौज: काजीटोला निवासी महिला ने पति की मौत के बाद ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया
कन्नौज शहर के काजीटोला निवासी महिला ने मंगलवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में शिकायती पत्र दिया है। महिला ने पति की मौत के बाद ससुरालियों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया हैं। महिला ने मामले में पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर जांच की मांग रखी। महिला के ऊपर ससुरालियों ने चोरी का आरोप लगाया है जिसपर महिला अपना पक्ष रखने पहुंची थी।