कन्नौज: जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने सर्वाइकल कैंसर के प्रति छात्राओं को जागरूक करने की मुहिम सुशीला देवी कॉलेज से शुरू की
कन्नौज में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के द्वारा छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूक करने की मुहिम शुरू की गई है। मुहिम का पहला आयोजन शहर के सुशीला देवी गर्ल्स इंटर कॉलेज में सोमवार को आयोजित किया गया। इस दौरान विधिक सचिव और अपर जिला जज लवली जायसवाल और डॉक्टर की टीम मौजूद रही। शिविर के दौरान बड़ी संख्या में छात्राओं की मौजूदगी दिखी।