इटावा: कोतवाली इलाके में बंसल हॉस्पिटल में इलाज के अभाव में युवक की मौत, परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाकर किया हंगामा
Etawah, Etawah | Apr 29, 2026 कोतवाली थाना क्षेत्र के बंसल हॉस्पिटल में एक युवक की उपचार न मिलने के कारण संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही और समय से न देखने का आरोप लगाते हुए अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक हंगामा चला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोपहर साढ़े 12 बजे शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।