स्याना: नगर की ईदगाह के निकट डंपर से डस्ट उतरते समय पोल चपेट में आने से सहचालक की हुई मौत, पुलिस जांच में जुटी
Siyana, Bulandshahr | Oct 18, 2026
नगर की ईदगाह के निकट डंपर से डस्ट उतरते समय पोल की चपेट में आने से डंपर के सहचालक की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। रविवार को डस्ट से भरा डंपर ईदगाह मार्ग पर पहुंचा। जहां डस्ट उतरते समय अचानक पोल गिरकर संभल निवासी डंपर के सहचालक के सिर पर आकर गिर गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।