पुष्पराजगढ़: पुष्पराजगढ़ में इमर्शन साइट सुदृढ़ीकरण हेतु राज्य स्तरीय दल ने किया जीवनदायिनी सी.एल.एफ का आंकलन
रविवार 2:00 बजेजिले के पुष्पराजगढ़ विकासखंड के जीवनदायिनी संकुल स्तरीय संगठन एवं उसके अंतर्गत अमरज्योति ग्राम संगठन बसनिहा एवं बजरंग स्व सहायता समूह देवरा के पदाधिकारियों तथा कार्यकारिणी सदस्यों से राज्य स्तरीय दल ने विस्तृत मुलाकात की। इस दौरान दल द्वारा आजीविका गतिविधियों को और अधिक प्रभावी बनाने की जानकारी प्राप्त की।