रजौली: 24 लाख जुर्माने की खबर सुनते ही वाहन मालिक बेहोश, अस्पताल में भर्ती; खनन विभाग ने पांच वाहन किए जब्त
Rajauli, Nawada | Jun 29, 2026 पटना-रांची एनएच-20 पर खनन विभाग की कार्रवाई के दौरान एक वाहन मालिक के बेहोश होने का मामला सामने आया है। रविवार को तेयार पेट्रोल पंप के पास गिट्टी लदे दो हाइवा को जांच के दौरान पकड़ा गया और उन्हें रजौली चेकपोस्ट लाया गया। कुछ देर बाद हिसुआ थाना क्षेत्र के फुलवरिया निवासी वाहन मालिक सुबोध कुमार चेकपोस्ट पहुंचे।