अंबाह: रतनबसई में जमीन विवाद में घायल धर्मेंद्र तोमर की मौत, परिजनों ने 7 लोगों के खिलाफ हत्या की धाराएं बढ़ाने की मांग
Ambah, Morena | Oct 14, 2026 अंबाह। रतन बसई गांव में जमीन विवाद में घायल धर्मेंद्र तोमर की मंगलवार को आगरा में इलाज के दौरान मौत हो गई। 9 अक्टूबर को खेत में मुड्डी गाड़ने के विवाद में उन पर लाठियों से हमला किया गया था। एसडीओपी प्रशांत भदौरिया के मुताबिक, सात आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। एफआईआर में हत्या की धाराएं बढ़ाई जाएंगी।