बिहपुर: खरीक में 17.19 लीटर विदेशी शराब बरामद, आरोपी गिरफ्तार
खरीक थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बगरी गांव में छापेमारी कर 17.190 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मामले में एक आरोपित को गिरफ्तार किया गया है। इस संबंध में खरीक थाना कांड संख्या-169/26 दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। खरीक थाना अध्यक्ष नरेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आरोपित से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है