गिरिडीह: मुफस्सिल पुलिस ने छेड़खानी मामले में फरार वारंटी को गिरफ्तार कर सिविल कोर्ट में पेश किया, भेजा जेल
छेड़खानी मामले में फरार चले रहे वारंटी को मुफस्सिल पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को 12 बजे सिविल कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया। जेल भेजने से पहले अभियुक्त का मेडिकल जांच सदर अस्पताल में कराया गया। अभियुक्त की पहचान बनियाडीह निवास विकास यादव उर्फ डब्लू पिता चंद्रशेखर यादव के रूप की गई।