गिरिडीह: मुफस्सिल पुलिस ने पोक्सो एक्ट मामले में शामिल एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर सिविल कोर्ट में पेश किया, जेल भेजा
पोक्सो एक्ट मामले में संलिप्त एक अभियुक्त को मुफ़सिल पुलिस ने गिरफ्तार कर शनिवार को 1 बजे सिविल कोर्ट में पेश करते हुए जेल भेज दिया। उसके पहले आरोपी का मेडिकल चेकअप सदर अस्पताल में करवाया गया। आरोपी बिहार के अररिया जिला के हताचौक निवासी 26 वर्षीय राहुल कुमार है।