आनंदपुरी: आनंदपुरी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से महिला की हुई मौत, आरोपी चालक मौके से फरार
आनंदपुरी थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि एक युवक घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बोरवानिया निवासी 40 वर्षीय महेश पुत्र प्रभु ताबियार अपनी भाभी 50 वर्षीय हकाड़ी पत्नी हालिया ताबियार के साथ शेरगढ़ गया था। दोनों शेरगढ़ से वापस अपने गांव बोरवानिया लौट रहे थे।