Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
Coronavirus
किसान
कांग्रेस
मौत
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
Madhyapradesh
Pmmodi
Kerala
Rahulgandhi
Chhattisgarh
Uttarpradesh

खंडवा नगर: खंडवा में कोरकू समाज का महाजुटान, 5 हजार लोग सड़कों पर: तीर-गोफन के साथ जंगल बचाने का ऐलान

Khandwa Nagar, Khandwa | Jul 12, 2026
खंडवा जिले में वन विभाग की वन भूमि से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के समर्थन में रविवार को आदिवासी कोरकू समाज का बड़ा शक्ति प्रदर्शन देखने को मिला। खंडवा और बुरहानपुर जिले से करीब 5 हजार कोरकू समाज के लोग खंडवा पहुंचे। वन विभाग की कार्रवाई के समर्थन में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नाम ज्ञापन

MORE NEWS

जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज ने की सकारात्मक पहल , वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु वन विभाग की कार्यवाही के समर्थन में कोरकू समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंप कर जंगल बचाने का अनुरोध किया
---
वन विभाग की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही के समर्थन तथा वनवासियों के पारंपरिक निस्तार अधिकारों की रक्षा के संबंध में कोरकू समाज के प्रतिनिधियों ने रविवार को मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। रविवार को खंडवा एवं बुरहानपुर जिले के  कोरकू समाज के हजारों नागरिक और वन सुरक्षा समितियों के सदस्य "जंगल है तो जीवन है" और "तीर गोफन खाएंगे, जंगल हम बचाएंगे" जैसे नारे लगाते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। 
         खालवा विकासखंड के ग्राम ताल्याधड़ निवासी  धारासिंह ने बताया कि वन भूमि पर लगातार हुए अवैध अतिक्रमणों के कारण जंगलों का क्षेत्रफल घटा है, वन्य जीवों के आवास नष्ट हुए है तथा कोरकू समाज के पारंपरिक निस्तार अधिकार प्रभावित हुए हैं। यदि यही स्थिति जारी रहती है, तो भविष्य में आदिवासी समाज के जीवन, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों पर गंभीर संकट उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि भिलायीखेड़ा क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर वन विभाग द्वारा की गई अतिक्रमण-रोधी कार्यवाही का हम पूर्ण समर्थन करते हैं। यह कार्यवाही वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण तथा आदिवासी समाज के दीर्घकालीन हित में की गई है। पन्नालाल, हजारी एवं अन्य वनवासियों ने शासन से मांग की कि ऐसी कार्यवाहिया भविष्य में भी बिना किसी दबाव के निरंतर जारी रहना चाहिए। वनवासियों द्वारा सौंप गए ज्ञापन में मांग की गई कि वन संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों एवं सहयोगी ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाए।
         वनवासी श्री मानक लाल ने इस अवसर पर कहा कि कोरकू समाज का अस्तित्व, संस्कृति, परंपराएं एवं आजीविका सदियों से जंगलों पर आधारित रही हैं। उन्होंने कहा कि जंगल हमारे लिए केवल भूमि नहीं, बल्कि हमारी पहचान, जीवन, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य हैं। वनवासियों की दैनिक आवश्यकताओ के लिए जलाऊ लकड़ी, महुआ, चिरौंजी, गोंद, तेंदूपत्ता, औषधीय वन उपज, पशुओं के लिए चारा तथा अन्य लघु वनोपज वनों से ही प्राप्त होती हैं। इसके अलावा वनों के संरक्षण से प्राप्त होने वाला काष्ठ लाभांश भी ग्रामीणों के आर्थिक हितों से जुड़ा हुआ है।
मानक लाल ने इस अवसर पर जिला प्रशासन से मांग की कि  खंडवा एवं बुरहानपुर जिले की समस्त वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाए तथा भिलायीखेड़ा सहित अतिक्रमण मुक्त कराई गई वन भूमि पर पुनः अतिक्रमण रोकने हेतु व्यापक पौधरोपण, गश्त, चौकी, ट्रेंच, वॉच टॉवर एवं अन्य स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएँ। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक संरक्षण उपलब्ध कराने का अनुरोध भी प्रशासन से किया तथा वन विभाग के कर्मचारियो पर हमला करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने तथा वन अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। उन्होंने वनों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए विशेष राज्य स्तरीय अभियान संचालित करने का अनुरोध भी प्रशासन से किया और कहा कि वनों की रक्षा केवल वन विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि समाज और शासन की साझा जिम्मेदारी है।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of Forest, Madhya Pradesh 
Department of Environment, Madhya Pradesh 
#khandwa

जंगल बचाने के लिए कोरकू समाज ने की सकारात्मक पहल , वन भूमि को अतिक्रमण मुक्त रखने हेतु वन विभाग की कार्यवाही के समर्थन में कोरकू समाज के प्रतिनिधियों ने ज्ञापन सौंप कर जंगल बचाने का अनुरोध किया --- वन विभाग की अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही के समर्थन तथा वनवासियों के पारंपरिक निस्तार अधिकारों की रक्षा के संबंध में कोरकू समाज के प्रतिनिधियों ने रविवार को मुख्यमंत्री, मध्य प्रदेश शासन के नाम ज्ञापन सौंपा। रविवार को खंडवा एवं बुरहानपुर जिले के कोरकू समाज के हजारों नागरिक और वन सुरक्षा समितियों के सदस्य "जंगल है तो जीवन है" और "तीर गोफन खाएंगे, जंगल हम बचाएंगे" जैसे नारे लगाते हुए स्टेडियम ग्राउंड पहुंचे और सिटी मजिस्ट्रेट श्री बजरंग बहादुर सिंह को ज्ञापन सौंपा। खालवा विकासखंड के ग्राम ताल्याधड़ निवासी धारासिंह ने बताया कि वन भूमि पर लगातार हुए अवैध अतिक्रमणों के कारण जंगलों का क्षेत्रफल घटा है, वन्य जीवों के आवास नष्ट हुए है तथा कोरकू समाज के पारंपरिक निस्तार अधिकार प्रभावित हुए हैं। यदि यही स्थिति जारी रहती है, तो भविष्य में आदिवासी समाज के जीवन, पर्यावरण एवं प्राकृतिक संसाधनों पर गंभीर संकट उत्पन्न होगा। उन्होंने कहा कि भिलायीखेड़ा क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर वन विभाग द्वारा की गई अतिक्रमण-रोधी कार्यवाही का हम पूर्ण समर्थन करते हैं। यह कार्यवाही वन संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण तथा आदिवासी समाज के दीर्घकालीन हित में की गई है। पन्नालाल, हजारी एवं अन्य वनवासियों ने शासन से मांग की कि ऐसी कार्यवाहिया भविष्य में भी बिना किसी दबाव के निरंतर जारी रहना चाहिए। वनवासियों द्वारा सौंप गए ज्ञापन में मांग की गई कि वन संरक्षण के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले वन कर्मियों एवं सहयोगी ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाए। वनवासी श्री मानक लाल ने इस अवसर पर कहा कि कोरकू समाज का अस्तित्व, संस्कृति, परंपराएं एवं आजीविका सदियों से जंगलों पर आधारित रही हैं। उन्होंने कहा कि जंगल हमारे लिए केवल भूमि नहीं, बल्कि हमारी पहचान, जीवन, संस्कृति और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य हैं। वनवासियों की दैनिक आवश्यकताओ के लिए जलाऊ लकड़ी, महुआ, चिरौंजी, गोंद, तेंदूपत्ता, औषधीय वन उपज, पशुओं के लिए चारा तथा अन्य लघु वनोपज वनों से ही प्राप्त होती हैं। इसके अलावा वनों के संरक्षण से प्राप्त होने वाला काष्ठ लाभांश भी ग्रामीणों के आर्थिक हितों से जुड़ा हुआ है। मानक लाल ने इस अवसर पर जिला प्रशासन से मांग की कि खंडवा एवं बुरहानपुर जिले की समस्त वन भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही निरंतर जारी रखी जाए तथा भिलायीखेड़ा सहित अतिक्रमण मुक्त कराई गई वन भूमि पर पुनः अतिक्रमण रोकने हेतु व्यापक पौधरोपण, गश्त, चौकी, ट्रेंच, वॉच टॉवर एवं अन्य स्थायी सुरक्षा उपाय किए जाएँ। उन्होंने वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही के दौरान पर्याप्त पुलिस बल एवं प्रशासनिक संरक्षण उपलब्ध कराने का अनुरोध भी प्रशासन से किया तथा वन विभाग के कर्मचारियो पर हमला करने, शासकीय कार्य में बाधा डालने तथा वन अपराधों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही करने की मांग की। उन्होंने वनों को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए विशेष राज्य स्तरीय अभियान संचालित करने का अनुरोध भी प्रशासन से किया और कहा कि वनों की रक्षा केवल वन विभाग का दायित्व नहीं, बल्कि समाज और शासन की साझा जिम्मेदारी है। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of Forest, Madhya Pradesh Department of Environment, Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 12, 2026

🌿 ग्राम रोशनी पार्क की प्राकृतिक खूबसूरती, सुकून भरा माहौल और दोस्तों के साथ बिताए यादगार पल… यही सफर हमेशा दिल में बस जाता है। 💚✨
#reels RoshniPark #NatureVibes #VillageTour #FriendsForever MohanRokade

🌿 ग्राम रोशनी पार्क की प्राकृतिक खूबसूरती, सुकून भरा माहौल और दोस्तों के साथ बिताए यादगार पल… यही सफर हमेशा दिल में बस जाता है। 💚✨ #reels RoshniPark #NatureVibes #VillageTour #FriendsForever MohanRokade

Khandwa Nagar, Khandwa | Jul 12, 2026

सरस्वती शिशु मंदिर एवं सेंट पॉयस स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न
---
मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार इन दिनों जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विधिक साक्षरता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर, कल्याणगंज में भी न्यायाधीश श्री सुयश परनाम की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं को श्री सुयश परनाम द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों के व्यक्तिव निर्माण, संवैधानिक दायित्व व कानून के प्रति जागरूक रहने की समझाईश देते हुए कानून का पालन करने हेतु प्रेरित किया, साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया।
         इससे पूर्व शुक्रवार को जिला रजिस्ट्रार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरविंद सिंह की अध्यक्षता में सेंट पॉयस स्कूल खण्डया में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे भी उपस्थित थे। शिविर में जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिहं द्वारा छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर उनके कानूनी अधिकार, संवैधानिक अधिकार व आपराधिक कानून के प्रावधानों से अवगत कराते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होनें छात्र छात्राओं को यातायात नियमों व उल्लघंन पर दण्ड के बारे में भी बताया।
          जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे द्वारा बच्चों को साइबर अपराध आदि के संबंध में बताते हुए कहा कि सायबर अपराध में आज के समय में काफी वृद्धि हो रही है। इस अपराध से बचने के लिए हमें अपने मोबाईल व अन्य पासवर्ड एवं ओटीपी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। उन्होंने मोबाईल, फेसबुक, वाटसप के दुरूपयोग आदि के बारे में बताया।

Jansampark Madhya Pradesh 
General Administration Department, MP 
Department of School Education, Madhya Pradesh 
Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh 
#khandwa

सरस्वती शिशु मंदिर एवं सेंट पॉयस स्कूल में विधिक जागरूकता शिविर संपन्न --- मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार इन दिनों जिले के विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों में विधिक साक्षरता एवं जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को सरस्वती शिशु मंदिर, कल्याणगंज में भी न्यायाधीश श्री सुयश परनाम की अध्यक्षता में विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में उपस्थित छात्र छात्राओं को श्री सुयश परनाम द्वारा विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया। उन्होंने छात्रों के व्यक्तिव निर्माण, संवैधानिक दायित्व व कानून के प्रति जागरूक रहने की समझाईश देते हुए कानून का पालन करने हेतु प्रेरित किया, साथ ही अधिक से अधिक पौधे लगाकर पर्यावरण के संरक्षण का संदेश दिया गया। इससे पूर्व शुक्रवार को जिला रजिस्ट्रार एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अरविंद सिंह की अध्यक्षता में सेंट पॉयस स्कूल खण्डया में विधिक जागरूकता शिविर आयोजित किया गया । इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे भी उपस्थित थे। शिविर में जिला रजिस्ट्रार श्री अरविंद सिहं द्वारा छात्र छात्राओं को सम्बोधित कर उनके कानूनी अधिकार, संवैधानिक अधिकार व आपराधिक कानून के प्रावधानों से अवगत कराते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न विधिक सहायता योजनाओं की जानकारी दी। उन्होनें छात्र छात्राओं को यातायात नियमों व उल्लघंन पर दण्ड के बारे में भी बताया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण खण्डवा के सचिव श्री पियूष भावे द्वारा बच्चों को साइबर अपराध आदि के संबंध में बताते हुए कहा कि सायबर अपराध में आज के समय में काफी वृद्धि हो रही है। इस अपराध से बचने के लिए हमें अपने मोबाईल व अन्य पासवर्ड एवं ओटीपी अंजान व्यक्ति के साथ शेयर नहीं करना चाहिए। उन्होंने मोबाईल, फेसबुक, वाटसप के दुरूपयोग आदि के बारे में बताया। Jansampark Madhya Pradesh General Administration Department, MP Department of School Education, Madhya Pradesh Social Justice and Disabled Welfare Department ,Madhya Pradesh #khandwa

Khandwa, Madhya Pradesh | Jul 11, 2026

बचपन सबसे खूबसूरत तब होता है, जब खुशी किसी निमंत्रण की मोहताज नहीं होती। ❤️💃
आज बिटिया स्कूल जल्दी पहुंची, ग्राउंड में बच्चों को डांस करते देखा... फिर खुद भी मुस्कुराते हुए बाहर खड़े-खड़े थिरकने लगी। यही तो है बचपन की मासूमियत। 🥰🌸

#myprincess #schoollife #innocentmoments #happychild

बचपन सबसे खूबसूरत तब होता है, जब खुशी किसी निमंत्रण की मोहताज नहीं होती। ❤️💃 आज बिटिया स्कूल जल्दी पहुंची, ग्राउंड में बच्चों को डांस करते देखा... फिर खुद भी मुस्कुराते हुए बाहर खड़े-खड़े थिरकने लगी। यही तो है बचपन की मासूमियत। 🥰🌸 #myprincess #schoollife #innocentmoments #happychild

Khandwa Nagar, Khandwa | Jul 11, 2026

आज ट्राईफेड द्वारा आयोजित जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला, खंडवा में हमारे बांस कला केंद्र, गुलाई माल (खालवा) के स्टॉल पर माननीय जिला कलेक्टर महोदय का आगमन हुआ।
उन्होंने हमारे बांस शिल्प उत्पादों का अवलोकन कर कारीगरों का उत्साहवर्धन किया। यह पल हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। 🌿🙏
#BambooCraft
#TRIFED
#Khandwa
#VocalForLocal
#TribalArt

आज ट्राईफेड द्वारा आयोजित जनजातीय शिल्पकार नामिका मेला, खंडवा में हमारे बांस कला केंद्र, गुलाई माल (खालवा) के स्टॉल पर माननीय जिला कलेक्टर महोदय का आगमन हुआ। उन्होंने हमारे बांस शिल्प उत्पादों का अवलोकन कर कारीगरों का उत्साहवर्धन किया। यह पल हम सभी के लिए गर्व और प्रेरणा का स्रोत है। 🌿🙏 #BambooCraft #TRIFED #Khandwa #VocalForLocal #TribalArt

Khandwa Nagar, Khandwa | Jul 9, 2026