दादरी: अच्छेजा गांव के समीप तेज रफ्तार कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल हुआ
ग्रेटर नोएडा में स्थित अच्छेजा गांव के समीप मंगलवार को उस वक्त गंभीर हादसा देखने को मिला जब एक तेज रफ्तार कैंटर अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया। भीषण दुर्घटना में चालक के गंभीर रूप से घायल होने की सूचना मिली है। घायल को निजी अस्पताल में भर्ती कराया है प्रत्यक्षदर्शी के अनुसार दुर्घटना के वक्त कैंटर की रफ्तार तेज होने के कारण गंभीर हादसा हुआ है।