गायघाट: भुसरा मलहटोली गांव में हत्या के फरार आरोपित के घर पुलिस ने डुगडुगी बजाकर इश्तहार चिपकाया
मुजफ्फरपुर जिले के गायघाट थाना क्षेत्र के भुसरा मलहटोली गांव में फरार हत्या के आरोपित के घर पुलिस मंगलवार दोपहर करीब दो बजे डुगडुगी बजाते हुए पहुंची। इसके बाद फरार आरोपित रोहित सहनी और मोहित सहनी के घर पर इश्तहार चिपकाया। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार ने बताया कि 30 सितंबर 2025 को लोचा गांव के निवासी आशेश्वर राम का 42 वर्षीय पुत्र नंद किशोर राम की हत्या कर दी गई।