हज़ारीबाग: स्टेडियम बनेगा स्वच्छ और आकर्षक, महापौर के नेतृत्व में नगर निगम का विशेष अभियान जारी,
शहर को स्वच्छ, सुंदर और नागरिकों के लिए अधिक सुविधाजनक बनाने की दिशा में हजारीबाग नगर निगम लगातार प्रयासरत है। इसी क्रम में महापौर अरविंद कुमार राणा के नेतृत्व में बाबू वीर कुंवर सिंह स्टेडियम (पूर्व नाम कर्जन ग्राउंड) में पिछले एक सप्ताह से व्यापक स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण अभियान चलाया जा रहा है।