कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ पर बेनीपट्टी में भव्य तिरंगा यात्रा एवं श्रद्धांजलि सभा का आयोजन
कारगिल युद्ध में देश की रक्षा करते हुए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर शहीदों की स्मृति में आज कारगिल विजय दिवस की 27वीं वर्षगांठ बेनीपट्टी में पूरे उत्साह और देशभक्ति के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर केवाईसी कमल युवा क्लब फाउंडेशन और स्थानीय सामाजिक संगठनों के सहयोग से भव्य तिरंगा यात्रा, पदयात्रा और श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सैकड़ों की संख्या में युवा, छात्र, सामाजिक कार्यकर्ता और आमजन हाथों में तिरंगा लेकर भारत माता की जय और वंदे मातरम के नारों के साथ सड़कों पर निकले। यह यात्रा श्री लीलाधर उच्च विद्यालय से प्रारंभ होकर बेनीपट्टी के इंदिरा चौक, अम्बेडकर चौक, मलाहा मोड़ होते हुए उचैठ भगवती स्थान पर पहुंची। वहां उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की और पुष्पांजलि दी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त मेजर कृष्णकांत झा ने युवाओं को संबोधित करते हुए कारगिल युद्ध के बारे में विस्तृत जानकारी दी और देशभक्ति की प्रेरणा दी।
वहीं केवाईसी के संयोजक पंकज झा ने कहा कि हम सभी को देश से प्रेम करना चाहिए और राष्ट्र के प्रति समर्पित रहना चाहिए। उन्होंने कारगिल युद्ध में भारत की विजय के कारणों पर भी प्रकाश डाला। जिसके बाद अनेक वक्ताओं ने अपने विचार रखे और कहा कि कारगिल के शहीदों का बलिदान हम सभी के लिए प्रेरणा है। हमें उनके आदर्शों पर चलकर राष्ट्र की एकता और अखंडता को बनाए रखने का संकल्प लेना चाहिए। इस मौके पर मां शारदे साइंस कोचिंग, मार्गदर्शन संस्थान के संचालक के अलावे राजेश कुमार, नीरज कुमार, लक्ष्मण पंडित, अंजलि देवी, करुणेश मिश्र, डॉ. रोहित सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में केवाईसी टीम के विकास कुमार, जनावे अली, विष्णु कुमार, मुकेश कुमार, कुंदन झा का विशेष सहयोग रहा। र्यक्रम का उद्देश्य नई पीढ़ी में देशभक्ति की भावना जगाना और शहीदों के प्रति सम्मान व्यक्त करना था।