धनवार: 20 सूत्री अध्यक्ष की पहल पर मिला नया ट्रांसफार्मर, ग्रामीणों ने जताया आभार
धनवार प्रखंड के पंचायत अरखंगो अंतर्गत ग्राम दयालपुर में लगा 63 केवी का ट्रांसफार्मर पिछले कई दिनों से जला हुआ था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। बिजली बाधित रहने के कारण दैनिक कार्यों के साथ-साथ बच्चों की पढ़ाई और पेयजल व्यवस्था भी प्रभावित हो रही थी। यह जानकारी बुधवार शाम 5 बजे मिली।