ग्वालियर के झांसी रोड थाना क्षेत्र में एक चौंकाने वाला खुलासा हुआ है, जहां एक महीने पहले सुसाइड समझी गई युवक की मौत अब हत्या निकली है। पुलिस ने शनिवार शाम करीब 7 बजे मामले का खुलासा करते हुए बताया कि युवक की गला घोंटकर हत्या उसके ही पिता और भाई ने मिलकर की थी।